May 22, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2024। खरीफ की फसलों की कटाई के साथ ही मंडी में आवक शुरू हो गई है। ऐसे में किसानों के लिए बड़ी खबर मूंग व मूंगफली के समर्थन मूल्य जारी होने की आई है। इस बार मूंग का समर्थन मूल्य 129 रूपए व मूंगफली का समर्थन मूल्य 406 रूपए बढ़ा है। क्रय विक्रय सहाकरी संघ ने खरीद संबंधी तैयारियां प्रारंभ कर दी है। मंडी सचिव सुरेंद्र कुमार बागड़वा ने बताया कि मूंग का समर्थन मूल्य 8682 रुपए प्रति क्विंटल व मूंगफली का समर्थन मूल्य 6783 रुपए प्रति क्विंटल है। एक किसान अधिकतम 25 क्विंटल मूंग व मूंगफली तुलवा सकता है। वहीं उड़द का 7400 रूपए प्रति क्विंटल व सोयाबीन का 4892 रूपए प्रति क्विंटल के मूल्य की सरकारी दरें दी गई है।
गिरदावरी के बारे में बड़ी अपडेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोशल मीडिया पर मंगलवार से गिरदावरी प्रारंभ होने संबंधी मैसेज वायरल हो रहा है। वहीं किसान हित में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा इस संबंध में पूरी जानकरी ली गई है। पटवार संघ के जिलाध्यक्ष परबतसिंह ने बताया कि गिरदावरी प्रारंभ होने के संबंध में अभी तक कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। किसान किसी बहकावे में ना आए क्योंकि विधिवत रूप से गिरदावरी 25 अक्टूबर के बाद से ही प्रारंभ होगी। विभाग पूर्व तैयारी में जुटा है शेष कार्य आदेश प्राप्त होने के बाद किए जाएंगे।