






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालू बास में ननिहाल आई एक 18 वर्षीय युवती शनिवार दोपहर से घर से गायब है। परिजनों ने सभी रिश्तेदारों और मित्रों के यहां पूछताछ करने के बाद श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि संजय कुमार ने बताया कि उसकी भांजी 18 वर्षीय गुंजन शनिवार दोपहर 2.30 बजे से घर से गायब है। परिजनों ने सभी जगह तलाश किया परन्तु युवती का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने बीकानेर के जस्सूसर गेट निवासी दिनेश कुमार पर युवती को अपने साथ ले जाने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए युवती की तलाश प्रारंभ कर दी है।



