May 21, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में आज रविवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7 का आने के बाद क्षेत्रवासियों ने कई दिनों बाद आंकड़ा दहाई के नीचे रहने की चर्चा कर राहत महसूस की थी। लेकिन 7 के बाद अभी और संक्रमितों की सूची सामने आई है जिसमे 4 ओर कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। प्राय जानकारी के अनुसार अब आज का आंकड़ा दहाई की संख्या पर कर 11 पहुंच गया है। अभी जारी लिस्ट में पहले वाले 7 संक्रमितों के साथ वार्ड 28 में 37 वर्षीय पुरूष, 11 में 60 वर्षीय पुरूष, 26 में 21 वर्षीय पुरुष ओर वार्ड 29 में 45 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। आज आये 11 संक्रमितों में एक निजी चिकित्सालय का चिकित्सक ओर एक अखबार का हॉकर भी शामिल हैं।