May 22, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2024। विवाह के 14 साल तक दहेज के लिए प्रताड़ना सहन करने के बाद विवाहिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में पति सहित चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बिग्गाबास निवासी 29 वर्षीय सुमन पुत्री हरिप्रसाद रेगर ने निवासी राजगढ़ निवासी अपने पति राधेश्याम रेगर, सास गणपति देवी, जेठ सुशील व काका सुसर ओमप्रकाश के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 7 दिसंबर 2010 में उसके पीहर के मकान में हुआ। विवाह के कुछ महिनों बाद पति व सास सहित आरोपियों ने उसे कम दहेज लाने के लिए तंग परेशान करने लगे। आरोपियों ने उसे एक मोटरसाइकिल व एक लाख रूपए की मांग करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। परिजनों व समाज के लोगों ने पंच पंचायती कर उसे वापस ससुराल छोड़ा। पति से उसे दो बेटे उम्र 12 साल व 8 साल के हुए। दूसरे बेटे के जन्म पर भी उसके माता पिता द्वारा दिए गए उपहारों से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। करीब 3 साल पहले पति व सास ने बुरी तरह से मारपीट करते हुए पीहर से रूपए मंगवाने की बात कही। आरोपियों ने जलाकर मार देने की धमकी दी। उसके बाद 12 अगस्त को 2021 को पति व सास ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया और गाली गलौच करते हुए दोनों बेटों सहित घर से निकाल दिया। परिजनों ने राजगढ़ पहुंच कर ओलमा दिया तो आरोपियों ने कहा तुम्हारी बेटी के लिए इस घर में कोई जगह नहीं है। परिवादिया ने अपना सामान वापस मांगा तो आरोपियों ने लौटाने से इंकार कर दिया। परिवादिया ने बताया कि उसके पास आय का कोई साधन नहीं है तथा उसके माता पिता मजदूरी कर उसका व बच्चों का पालन कर रहे है। परिवादिया ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को दी है।