May 22, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2024। गुरूवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि बस्ती, मोमासर बास में सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महर्षि के मंदिर निर्माण की चर्चा प्रमुखता से उठी। कार्यक्रम का प्रारंभ भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई, विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल दुगड़, मुख्य वक्ता व्याख्याता भगवती पारीक ने महर्षि वाल्मीकि को पुष्पाजंलि अर्पित कर दीप प्रज्जवलित करते हुए किया। दुगड़ ने भगवान वाल्मीकि को हिन्दू समाज का विलक्षण संत बताते हुए उन्हें करूणा का सागर बताया। जिन्होंने पूरे समाज को रामायण के रूप में जीवन दिशा देकर सत्कर्म, सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। दुगड़ ने संत की प्रेरणा को जीवन में धारण करने व नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विनोदगिरी गुसाई ने वाल्मीकि समाज के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का दायित्व समाज के प्रति व्यक्ति का बताते हुए बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता के रूप में भगवती पारीक ने मनुष्य को मानव मात्र से करूणा भाव रखते हुए समाज कल्याण करने की बात कही। पारीक ने सभी समाजों द्वारा मंदिर निर्माण में सहयोग दिए जाने का आश्वासन भी दिया। कमल चावरिया ने भी कलम की ताकत पहचानने व आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करने का आह्वान समाज से किया। एडवोकेट पुखराज तेजी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंदिर निर्माण के लिए समिति का गठन करने व 30*30 के मन्दिर का पुनर्निर्माण करवाने के लिये चेतना यात्रा निकालने का आह्वान किया। निर्मल वाल्मीकि ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में सोनू तेजी, जीवराज मलघट, एससी मोर्चा के जिला सयोंजक विष्णु मलघट, अनिल मलघट, रुक्मानंद मलघट, धर्मचंद मलघट, पार्षद मघराज तेजी ने भी मंच से अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में वीर विनीत, पंकज वाल्मीकि, सुरेन्द्र मलघट, बजरंग बागड़ी, ऋषिराज तेजी, अजय मलघट, सोनू गुजराती, आदित्य तेजी, शिरू, मोहित तेजी, दीपक तेजी, मोनू मलघट, मीनाराम तेजी, रोहित मलघट, अशोक तेजी, राहुल मलघट, भारती तेजी, पूनम तेजी, मैनादेवी तेजी, अनन्या तेजी सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।