






चार बहनों सहित अपने भाई व परिनजों के खिलाफ जमीन हड़पने का आरोप, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाने में केएनडी 8 रावाला, अनूपगढ़ निवासी राजकौर पुत्री अमरसिंह पत्नी बक्शीससिंह बावरी ने अपने भाई केडब्ल्यूएम निवासी हरभगवानसिंह व अमरसिंह, भतीजे राजेन्द्रसिंह, बचनो देवी पत्नी छोटूराम बावरी व इनका बेटा नानक सहित श्रीडूंगरगढ़ के गांव कुंतासर निवासी पुराराम नायक की पत्नी पन्नीदेवी, पूराराम की बेटियां गोदावरी, विमला, मुन्नी व सुगना के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की। इन्होंने जानबूझकर षड्यंत्र रचकर जमीन हड़प करने की नियत से जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवाकर प्रार्थीया के साथ छल व विश्वासघात किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी है।
सेरूणा में सरकारी स्कूल के पास धूम्रपान बेचने पर दो को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना पुलिस के एएसआई चैनदान ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए राउप्रावि राजपुरा के पास धूम्रपान बेचते हुए राजपुरा निवासी सुरेंद्रसिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 6 बंडल देसाई बीड़ी व 20 तानसेन गुटखा, 20 जर्दा तानसेन, 5 गणेश छाप जर्दा जब्त किया। वहीं इसी स्कूल के पास रामदयाल को भी गिरफ्तार कर इससे 4 बंडल देसाई बीड़ी, 15 पाउच, 15 जर्दा तानसेन, 6 गणेश छाप जर्दा जब्त किया। दोनों मामले दर्ज कर पुलिस ने जांच एएसआई राजकुमार को दी है।




