






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2024। नवरात्र व दशहरा के पश्चात साल के सबसे बड़े त्योहार दीपावली की तैयारियां उत्साह व उल्लास के साथ प्रारंभ हो गई है। इस बीच बाजार व ग्राहकों के लिए एक शुभ समाचार खरीदारी के मुहूर्त को लेकर आया है। ऐसे में बाजार में व्यापारी उत्साहित है और अपनी दुकानों की सजावट व त्योहारी तैयारी का रूप देने में जुट गए है।
24 को है खरीदी का महामुहूर्त, शुभ संयोग देगा सुख व समृद्धि को स्थायित्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी 24 अक्टूबर को खरीदी का महामुहूर्त पुष्य नक्षत्र होगा। गुरूवार होने से यह गुरू पुष्य नक्षत्र कहलाएगा। इस दिन खरीदारी स्थायी और सुख समृद्धि देने वाली मानी जाती है। धन की देवी महालक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। गुरू पुष्य नक्षत्र को 27 नक्षत्रों के समूह में राजा कहा जाता है पंडित रमेश व्यास ने बताया कि ज्योतिष गणना में पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि और उप स्वामी बृहस्पति है और 24 अक्टूबर सुबह 11.38 बजे से 25 अक्टूबर दोपहर 12.35 बजे तक पुष्य नक्षत्र का योग रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र 27 नक्षत्रों में 8वें स्थान में आता है। पुष्य नक्षत्र पर खरीदी को अत्यधिक शुभ है। गुरू पुष्य योग में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन माता लक्ष्मी को खीर, दूध से बनी मिठाई और भगवान विष्णु को तुलसी दल, पंचामृत, गुड़ आदि का भो लगाने का विधान है। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। लक्ष्मी नारायण की कृपा से धन संपत्ति में बढ़ोतरी होती है।
मिलेगी स्थिरता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार या रविवार को आने वाला पुष्य नक्षत्र श्रेष्ठ माना जाता है। पुष्य नक्षत्रों का राजा है और इसके स्वामी गुरू है। फलित ग्रंथो में शनि को इस नक्षत्र का स्वामी माना गया है। गुरू शुभ के कारक है और शनि स्थिरता के। यह दिन किसी भी शुभ कार्य के श्रीगणेश, मंत्र सिद्धि, रियल इस्टेट में निवेश, दुकान शोरूम के उद्घाटन, आदि सभी मंगल कार्य के लिए भी सर्वश्रेष्ठ है। सर्वार्थ सिद्धि अमृत सिद्धि योग यश, सफलता और सुख समृद्धि के कारक है। गुरू पुष्य नक्षत्र में सोने, चांदी के आभूषण, चांदी की प्रतिमा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल्स, जमीन, प्लॉट, मकान, फैक्ट्री आदि में निवेश किया जा सकता है। यह समृद्धि देने वाला होगा। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि होने से स्थायी संपत्ति की खरीदी यानी भूमि, भवन व्यावसायिक प्रतिष्ठान विशेष फलदायी माने जाते है।
बाजार में ज्वैलरी से लेकर ऑटोमोबाइल तक सजी दुकानें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ शरह में ज्वैलरी से लेकर ऑटोमोबाइल में कारों व बाइकों के शोरूम सज गए है। हीरो बाइक के लिए राज हीरो, होण्डा बाइक के लिए महावीर होंडा, बजाज बाइक के लिए बालाजी बजाज की दुकानों पर विशेष ऑफर के साथ विशेष तैयारियां की गई है। वहीं मारूति का एरिक मोटर्स, हुण्डई के लिए रिद्धि हुण्डई, टाटा के लिए ड्यूनेक मोटर्स की दुकाने नई चमचमाती कारों से सज गई है। वहीं घास मंडी में जेपी ज्वैलर्स, रानी बाजार में पायल हाऊस ज्वेलरी शोरूम व नौरतमल नंदलाल ज्वेलर्स के शो रूम पर सोने चांदी के विभिन्न आयटम होलमार्क ज्वेलरी की विभिन्न रेंज उपलब्ध है। वहीं मोबाइल फोन, कपड़ों, राशन, बर्तनों, फुटवियर सहित बाजार में सभी दुकानों पर नए माल के साथ बड़े त्योहार की तैयारी की जा रही है।










