May 22, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2024। पूरे जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहें है जिससे घर घर में डेंगू के मरीज मिल रहें है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार को खण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुद्दा डेंगू का ही छाया रहा। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी ने मौसमी बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए पूरे प्रयास करने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिए। उन्होंने एन्टीलार्वल एक्टिविटी करने व टेमिफॉस, एमएलओ का प्रयोग कब व कैसे करना है ? के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सोनी से सभी चिकित्सा संस्थान वार स्क्रीनिंग एवं पेशेंट फॉलोअप पर जोर देते हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए तैयारी रखने की बात कही। उन्होंने 2 पुरूष व 10 महिला नसबंदी का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करने की बात कहते हुए IHIP पोर्टल पर प्रतिदिन समय पर समस्त एंट्री की उपकेंद्र वार समीक्षा की गई। इस दौरान सोनी ने क्वालटी एएनसी, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, युविन, गर्भवती के माँ वाउचर सहित सभी विभागीय व राष्ट्रीय कार्यक्रम के सम्बंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किये। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार ने प्रत्येक संस्था की एचएफआर आईडी बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्टाफ की एचएफआर आईडी अगले 7 दिवस में पूर्ण करनी है। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राकेश थालोर ने कायाकल्प व नेशनल क्वालिटी एश्योंरेन्स के बारे में बताया। बैठक में सभी सेक्टर के चिकित्सा प्रभारी, चिकित्सा अधिकारी व एसएचएस, एएनएम सहित कार्मिकगण मौजूद रहें।