May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2024। नेशनल हाइवे पर स्थित हनुमान धोरा मंदिर में मुख्य पुजारी देवाराम जी सिखवाल का सोमवार दोपहर को देहांत हो गया है। श्रीभगवान सिखवाल ने बताया कि उनके दादा देवाराम जी सिखवाल लंबे समय से बीमार चल रहें थे। बता देवें कई दशकों तक बाबा की सेवा पूजा का कार्य देवारामजी ने किया और आज वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए है। उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 9 बजे हनुमान धोरा प्रांगण में ही किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग हनुमान धोरा मंदिर में आस्था से जुड़े हुए है जिससे श्रद्धालुओं में दु:ख का माहौल छा गया है।