May 21, 2026
000

पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाजन थाना क्षेत्र से बुधवार दोपहर बड़ी खबर आई है। महाजन थाने में रामसरा में पत्नी की हत्या कर पति द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी की हत्या के बाद पति ने जल कुंड में कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतक डूंगरराम ब्राह्मण व उसकी पत्नी मृतका अंजू बताई जा रही है। महाजन पुलिस मौके पर पहुंच गई है सूचना मिलने पर सीओ नरेंद्र पूनिया भी मौके पर पहुंच गए है।
व्यापारी से मांगी दस लाख की फिरौती, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपराध की एक बड़ी खबर कोटगेट थाना क्षेत्र से आई है। यहां एक व्यापारी से दस लाख रूपए फिरौती मांगने व नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। सुदर्शना नगर में साई मंदिर के पास रहने वाले मनीष बादलानी के पास मंगलवार को दो अलग-अलग नंबर से कॉल आया। इस पर बात पूरी होती, इससे पहले कट हो गया। बाद में एक ऑडियो मैसेज दिया गया। जिसमें कहा गया कि दस लाख रुपए नहीं देने पर उसे बर्बाद कर दिया जाएगा और जान से मार दिया जाएगा। मनीष इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है, साथ ही पुलिस को ऑडियो मैसेज भी उपलब्ध करवाया गया है। ऑडियो मैसेज के बाद फिर से कॉल आया और ये ही धमकी दी गई है। इसकी रिकार्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। मनीष सुदर्शना नगर में रहता है और उसकी फड़ बाजार में रुप चप्पल स्टोर के नाम से दुकान है। मनीष की रिपोर्ट पर कोटगेट पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच थानाधिकारी मनोज शर्मा स्वयं कर रहे हैं।