






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2024। निकटवर्ती सिंथल कस्बे में एक महिला अपने पति व बेटे का खाना देकर खेत से लौटी तो देखा घर में रखी नगदी व गहने पीछे से लूट गए है। नापासर थाने में 28 वर्षीय वासुदेव पुत्र मुलदान चारण ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी माता मंगलवार सुबह 10.30 बजे पिताजी व भाई का खाना लेकर गई। जब वह लौटकर घर आई तो देखा घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जब महिला ने सामान संभाला तो पाया 70 हजार रूपए नगदी व सोने चांदी के गहने लेकर चोर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई संतोषनाथ को दी है।




