May 22, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2024। आज गुरू पुष्य योग के दिन दीपपर्व की खरीददारी प्रारंभ हो जाएगी। धनतेरस से पहले खरीददारी के लिए सबसे शुभ मुहूर्त गुरू पुष्य नक्षत्र माना गया है। इसे नक्षत्रों का राजा कहा गया है और स्थायी समृद्धि लाने के लिए आज खरीदी करना श्रेष्ठ है। पुष्य नक्षत्र में पवित्र धातु मानते हुए सोना चांदी की खरीद को विशेष फलदायी माना गया है। आप भी विश्वास के साथ सोना, चांदी व हीरों के आभूषण खरीदना चाहते है तो बीकानेर के बाबूजी प्लाजा में स्थित टी.एम. ज्वैलर्स पहुंच जाएं और पूरी तरह से बेफिक्र होकर सोना चांदी की खरीदी करें। संचालक मोहनलाल तावणियां ने बताया कि टीएम ज्वैलर्स एक से बढ़कर एक डिजायन और हॉल मार्क ज्वैलरी के विश्वसनीय विक्रेता है। उन्होंने कहा कि हम चाहते है आम आदमी को उसकी मेहनत की कमाई से लिए सोने में एक एक पाई पूरी तरह से वसूल हो, इसीलिए ग्राहक की संतुष्टी के लिए हॉलमार्क का पूरा विश्वास शोरूम में गढ़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरू पुष्य नक्षत्र के योग का महत्व देखते हुए टीएम ज्वैलर्स पर सोने की ज्वैलरी खरीद पर बाजार भाव से प्रति 10 ग्राम पर 1100 रूपए की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि तावणियां ने ग्राहकों व आमजन के लिए जरूरी जानकारी साझा की जिसे उन्होंने कहा कि हर एक आमजन तक जरूर पहुंचनी चाहिए। आप भी पढें और पढ़ांए:
आभूषण खरीदते समय जरूर ध्यान रखें इन बातों:-
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का हॉल मार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंको का कोड होता है उसी तरह से सोने पर 6 अंको का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉल मार्क यूनीक आइडेंटिफिकिशन नबंर यानी HUID कहते है। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है। लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती है क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।
कैरेट के हिसाब से ऐसे चेक करें कीमत : मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रूपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रूपए। ऐसे में 1 शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रूपए।
अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18*250 यानी इसकी कीमत 4,500 रूपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रूप्ए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।
बिल लेवें:- सोने के आभूषण पर वेट टैक्स के चक्कर में ग्राहक बिल नहीं मांगता लेकिन बिल जरूर लेना चाहिए, बिल का वेट एक प्रतिशत ही है। बिल में स्वर्ण आभूषण की शुद्धता एवं हॉलमार्क का पूरा विवरण आ जाता है तथा भविष्य में वापस देने पर पूरा रिटर्न मिल पाता है। बिल में वजन एवं शुद्धता का पूरा विवरण अंकित करवाएं, ग्रामीण परिवेश के आभूषण जैसे ठूस्सी गलपटिया, रखड़ी एंव नग के आभूषण का वजन अवश्य अंकित करवाए, यह सब पक्का वेट बिल लेने पर ही संभव है, इस प्रकार एक जागरूक ग्राहक होने के नाते सोना हॉलमार्क से ही खरीदन उचित है, 22/20 का चक्कर छोड़कर आभूषण हमेशा 22/22 मानक चिह्न के साथ ही खरीदे।