May 22, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2024। कब्जा करने की नियत से खेत में घुसकर उपज चुरा लेने का आरोप लगाते हुए एक वृद्ध ने खेत पड़ोसी बाप बेटों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गांव तोलियासर निवासी 65 वर्षीय सीताराम पुत्र पोकरराम राजपुरोहित ने इसी गांव के शैतानसिंह सुनार व उनके बेटे मुकेश व नवीन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव की रोही में उसका खेत है और दक्षिण की ओर आरोपी खेत पड़ोसी है। आरोपी का परिवार खेत की सींव के विवाद को लेकर रंजिश रखता है और पूर्व में झूठे मुकदमे कर रखे है। आरोपी नौ दिन पहले हमारे खेत में जबरन घुसे व ग्वार की फसल को उपाड़कर ले जाने का प्रयास किया। आरोपी 23 अक्टूबर को सुबह 7 बजे परिवादी अपने भतीजे थानसिंह के साथ खेत पहुंचा तो देखा ग्वार की फसल उपाड़कर रखी जेटें गायब थी। खेत में पैरों के निशान शैतान सिंह के खेत में जा रहे थे। उधर देखा तो मेरे खेत की जेटें उसके खेत में पड़ी थी। आरोपी खेत दक्षिण की ओर खेत को खाली कर गए व जबरन कब्जा करने की फिराक में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंप दी है।