






दो भारती रत्नों ने पाया जेट में सलेक्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान द्वारा शिक्षण कक्षाओं के साथ विभिन्न प्रकार की प्रवेश परीक्षाओं व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी विद्यार्थियों को करवाई जाती है। दो भारती रत्नों ने एक साथ 12वीं कक्षा के साथ जेट की परीक्षा में सलेक्शन हासिल किया है। स्कूल की 12वीं कक्षा में 2023-24 के सत्र में पढ़ने वाले राजपाल झोरोड़ व सीताराम झोरोड़ पुत्र तुलसाराम झोरोड़ निवासी हनुमानगढ़ का जेट की परीक्षा में सलेक्शन हो गया है। दोनों भाईयों ने 12वीं के साथ सलेक्ट होने पर स्कूल के गुरुजनों के मार्गदर्शन व अपने माता-पिता के आशीर्वाद के साथ संस्था के डायरेक्टर ओमप्रकाश स्वामी को इसका श्रेय दिया है। झोरोड़ बंधुओं ने बताया कि भारती निकेतन संस्थान में कॉम्पीटिशन की तैयारी स्कूलिंग के साथ करवाई जा रही है जिससे बाहर जाकर अधिक फीस भी खर्च नहीं करनी पड़ी है। राजपाल का चयन राजकीय कृषि महाविद्यालय भादरा व सीताराम का चयन राजकीय कृषि महाविद्यालय नोहर में हुआ है। स्कूल के स्टाफ ने प्रसन्नता जताते हुए दोनों भाइयों को शुभकामनाएं दी है।
एनसीसी की नई भर्ती 26 को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करणी नगर, कालू रोड पर स्थित भारती निकेतन महाविद्यालय में एनसीसी की नई भर्ती कल आयोजित होगी। भर्ती में महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के रेगुलर एडमिशन वाले सभी स्टूडेंट्स भाग ले सकेंगे। कल भी महाविद्यालय में प्रवेश जारी रहेंगे व प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी एनसीसी सीट ले सकेंगे। एनसीसी अधिकारी नितिन सिंह ने बताया कि एनसीसी में प्रवेश लेकर युवा व युवतियां इसके फिजिकल व मेंटल हैल्थ के साथ पर्सनलिटी डेवलपमेंट के साथ सभी विभागों में प्रवेश पा सकते है।






