






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में त्यौंहार के मौके पर जहां हर और परिवारों में खुशियां मनाई जा रही है वहीं धनतेरस के दिन मंगलवार को एक परिवार में हुए झगड़े में भतीजों ने अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव रीड़ी में मंगलवार शाम को मर्डर हो गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार गांव के भार्गव परिवार में हुए आपस के झगड़े में देवाराम भार्गव पर उसके ही भतीजों ने हमला कर दिया एवं मारपीट में देवाराम को अधिक चोटें लगने से मृत्यू हो गई। सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ सीओ सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा है एवं शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।




