May 21, 2026
evee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें 3 खास खबरें एक साथ देखें तीनों के फोटो भी।

53 परिवारों तक पहुंचाई दीपावली की खुशियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा संस्थान ने बांटी दीपावली पर 53 परिवारों में खुशियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक संस्था नर-नारायण सेवा संस्थान द्वारा क्षेत्र के 53 परिवारों तक दीपावली की खुशियों के रूप में मिठाई, भुजिया, पूजन सामग्री, दीपक, बच्चों के लिए नए कपड़े पहुंचाए गए है। संस्थापक धनराज ने बताया कि संस्थान द्वारा गोद लिए गए परिवारों को प्रतिवर्ष जनसहयोग से यह सामग्री पहुंचाई जाती है एवं इस वर्ष भी यह कार्य किया गया है। यह सामग्री इन परिवारों तक पहुंचाने में संस्थान अध्यक्ष सुषमा करनानी एवं आंनद जोशी सक्रिय रहे।

युवा पहलवान का हुआ सेना में चयन, मनाई खुशियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में संचालित जयहिंद स्पोर्टस एकेडमी में पहलवानी खेल रहे युवा विजयपाल सिद्ध का चयन भारतीय सेना में हुआ है। एकेडमी के नितिनसिंह ने बताया कि विजयपाल पूर्व में भारती निकेतन स्कूल के विद्यार्थी भी रहे हुए है एवं स्कूल एवं एकेडमी की और से कई प्रतियोगिताओं में खेल चुके है। सिद्ध का चयन होने पर अकादमी के युवाओं ने खुशियां मनाई है। नितिनसिंह ने बताया कि अकादमी में कुश्ती, जूडो आदि खेलों के साथ साथ सेना के लिए फिजिकल की तैयारी भी करवाई साथ में ही करवाई जाती है एवं अकादमी में युवा सैन्य सेवाओं में जाने के लिए लगातार तैयार हो रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अकादमी के खिलाड़ी का हुआ सेना में चयन, मनाई खुशियां।

दूसरों की भलाई के लिए बने मजबूत, मनाया जूडो ध्येय दिवस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मार्शल आर्ट एवं शारीरिक मजबूती से जुड़ा खेल जूडो इन दिनों लगातार लोकप्रिय हो रहा है एवं मंगलवार को विश्व जूडो दिवस के अवसर पर स्थानीय जयहिंद स्पोर्टस अकादमी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अकादमी के नितिनसिंह ने बताया कि जूडो खेल के जन्मदाता डॉ जिगोरो कानो की जयंती पर मनाए जाने वाले इस दिवस समारोह में बच्चों को जूडो के इतिहास, डॉ जिगोरो कानो की जीवनी के बारे में जानकारी देते हुए उनके बताए सिद्धांतों के अनुसार दूसरों की भलाई के लिए मजबूत बनने का संकल्प करवाया गया। इस मौके पर कोच सिकंदर सिंह, कोच मुकेश जागिड़, जितिन सिंह ने भी विचार रखे एवं अकादमी के युवाओं ने जूडो संस्थापक की तस्वीर के समक्ष केक काट कर समारोह मनाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जूडो खिलाडियों ने समारोहपूर्वक मनाया जूडो दिवस।