






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवबंर 2024। रामा श्यामा के दिन क्षेत्र में एक शराब के ठेके पर बोलेरो लेकर पहुंचे एक जने ने ठेकेदार को धमाकते हुए 11 पेटी शराब लूट कर ले गया। गांव पुदंलसर निवासी 27 वर्षीय श्यामसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत ने रतनगढ़ के गांव बाणुदा निवासी गुमानसिंह पुत्र शैतानसिंह के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव में अधिकृत शराब की दुकान पर वह सैल्समेन के रूप में कार्यरत है। शनिवार शाम को करीब पौने चार बजे एक बोलेरो गाड़ी दुकान के आगे आकर रूकी। आरोपी उस गाड़ी में से उतरा और फटाफट गाड़ी में पांच छह पेटी शराब रख देने की बात कही, आरोपी ने गोली मार देने की धमकी दी। परिवादी के विरोध करने पर आरोपी तैश में आ गया और गाली गलौच करने लगा। आरोपी ने दुकान में पड़ी देशी शराब की 11 पेटी शराब, एक एक करके जबरन लूट कर अपनी गाड़ी में रख ली और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई इंद्रलाल को दी है।




