






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2024। पुलिस ने शराब बेचते हुए एक जने को पकड़ कर गिरफ्तार किया और शराब जब्त कर मामला दर्ज किया। शनिवार दोपहर करीब 1.34 बजे पुलिस को गांव धीरेदसर चोटियान से एक जने के शराब बेचने की सूचना मिली। इस पर हैड कांस्टेबल भगवानाराम व कांस्टेबल विनोद कुमार, अनिल कुमार, रामनिवास मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इसी गांव के 36 वर्षीय हरिराम जाट को कितासर रोड पर चोरी छीपे शराब बेचते अरेस्ट कर लिया। भगवानाराम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 पव्वे ढोला मारू, 5 पव्वे विन्टेज ऑरेंज वोदका व उसकी जेब से 850 रूपए बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जांच एएसआई रविंद्र सिंह करेंगे। बता देवें गांव में शराब बंदी को लेकर लगातार धरना जारी है और ऐसे में युवक द्वारा शराब बेचे जाने पर खासा हंगामा हुआ, ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए थानाधिकारी को ज्ञापन भी दिया।



