May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-11-03 at 11.44.24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवबंर 2024। अखिल भारतीय स्वामी समाज के महास्म्मेलन में शामिल होने का आह्वान करते हुए समाज के युवाओं ने श्रीडूंगरगढ़ अंचल के गांवो में शनिवार को पीले चावल वितरित किए। नाथवाना के विक्रम स्वामी व जाखासर के रामेश्वर स्वामी ने बताया कि आगामी 9 व 10 नवंबर को झुझुनूं के गुढ़ागौड़जी में सरकारी अस्पताल के पीछे स्थित अभिनंदन मैरिज गार्डन में दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें समस्त श्री वैष्णव बैरागी स्वामी समाज के लोग शामिल होंगे। विक्रम ने बताया कि सम्मेलन में समाज के संतो, महंतो व प्रबुद्धजनों के सान्निध्य में एकता चेतना व जागृति के बारे में विस्तृत चर्चा की जाएगी वहीं सामाजिक एकता, युवाओं को समाज से जोड़ने सहित प्राचीन गौरवशाली परंपराओं के रक्षण, संरक्षण के लिए भी विस्तार से विचार रखें जाएंगे। रामेश्वर ने बताया कि शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ के गांव देराजसर, जैतासर व गांव उदरासर में बसे परिवारों से महासम्मेलन में शामिल होने के लिए पीले चावल दिए गए। इस दौरान समाज बंधुओं ने महासम्मेलन में शामिल होने का आश्वासन भी दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में स्वामी समाज के बंधुओं से महासम्मेलन में शामिल होने का किया आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिए पीले चावल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव देराजसर में स्वामी समाज के नागरिकों को दिया सम्मेलन में शामिल होने का न्यौता।