May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-11-03 at 10.51.43

आज रात केंद्रीय मंत्री मेघवाल आएंगे श्रीडूंगरगढ़।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्रीय विधि और कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज दोपहर 2:20 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। मेघवाल यहां स्थानीय कार्यक्रमों और बैठकों में शिरकत करेंगे। तत्पश्चात सायं 7 बजे नोखा के मसूरी में होने वाले सत्संग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बीकानेर से रवाना होकर रात 8.15 बजे वहां पहुंचेंगे। मसूरी से रात 10 बजे श्रीडूंगरगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे और यहां से रेल मार्ग द्वारा दिल्ली रवाना होंगे।

कोटासर गौशाला में हुए दीपावली पर अनेक आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कोटासर में स्थित करणी गौशाला में दीपावली पर गौवंश के लिए सामूहिक विशाल भंडारे के आयोजन संपन्न हुए। यहां पहुंचे दानदाताओं का समिति द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। भंडारे में दुलचासर निवासी रामरतन मूधड़ा, सुशील कुमार मूधड़ा, श्यामसुंदर सुथार, मालचंद ओझा, प्रह्लाद सुथार, गंगाशहर निवासी राजेंद्र कुमार जोशी, ओमप्रकाश जोशी, दिनेश कुमार लुणावत, दुसारणा के पेमाराम गोदारा, कुचोर के राम सुथार, श्रीडूंगरगढ़ के शिवरतन सोमानी, रोहित कुमार झालरिया द्वारा लावसी भंडारे में सहयोग दिया गया। वहीं कार्तिक अमावस्या पर गुड़ सेवा के लिए बेनीसर के रामलाल सुथार, भागीरथ ओझा, सुखराम सुथार, श्रीराम सुथार, बद्रीप्रसाद, हरीसिंह, दुलचासर के मनोहरसिंह, सूडसर के घनश्याम मोदी, मुंबई के अजय कुमार जायसवाल ने सहयोग दिया। समिति के मालाराम सारण, किशोरसिंह, हरिसिंह, ओमसिंह, मोहनसिंह, मूलाराम, मालसिंह, मदनलाल जोशी जोशी ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्तिक अमावस्या को गौसेवा में सहयोगी दानदाताओं का गौशाला समिति सदस्यों ने किया सम्मान।