May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-11-04 at 19.33.32

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवबंर 2024। बीकानेर जिले में महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 118 रिक्त पदों के लिए महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। जिले में बीकानेर शहर, ग्रामीण, श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, लूणकरणसर, नोखा, खाजूवाला, पांचू की आंगनबाड़ी में पदों की रिक्तियां जारी हुई है। आवेदन 2 दिसबंर 2024 को शाम 6 बजे तक किए जाएंगे। आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष, न्यूनतम शिक्षा बारहवी उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के इन केंद्रो पर होगी भर्ती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जोधासर, दुलचासर, रीड़ी, धर्माणा जोहड़ रीड़ी, खेमका ट्रस्ट रीड़ी, डेलानिया जोड़ धर्मास, ढाणी केशरीसिंह इंदपालसर सांखलान, सोनियासर मिठिया, माताजी मोड़ी मिंगसरिया, ढाणी कुण्डीया मोमासर, ढाणी सांखलान मोमासर, ढाणी बनिया जोड़ मोमासर, उदासर चारनान सुरजनसर, उदासर चारनान सुरजनसर, श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के वार्ड 15, 19, 23 पुराना, कितासर बिदावतान, ठुकरियासर, ठुकरियासर, जेतासर, रेवाड़ा सत्तासर, गोनाना जोड़ बाडेला, छिलरी जोड़ बाडेला, धनेरू के उदाना जोड़, ब्रजलाना जोड़, माजीसा मोड़, हिण्ड तलाई, बरजांगसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रो पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के मानदेय सेवा के रिक्त पदों पर आवेदन मांग गए है। अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में अथवा विभागीय वेबसाईट www.wcd.rajasthan.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।