






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2024। कस्बे के कालूबास में स्थित गुंसाईजी मंदिर प्रांगण में आयोजित हो रही विष्णु महापुराण कथा के दूसरे दिन कथावाचक पंडित विष्णुदत्त शास्त्री ने नरसिंह अवतार, शिव-पार्वति विवाह, सृष्टि विस्तारक महाराज मनू, शतरूपा, माता देवहूति, भगवान कपिल आदि अवतारों के प्रसंग उल्लेखित किए। महाराज ने माता देवहूति के 9 बेटियों के पश्चात भगवान कपिल का अवतार होने का प्रसंग उल्लेखित करते हुए बेटियों का महतव बताया एवं बेटा-बेटी में भेद नहीं कर बेटियों को पढ़ाना, योग्य बनाना प्रत्येक माता-पिता का परम-कर्तव्य बताया। महाराज ने वर्तमान समय में अध्यात्म ज्ञान की कमी के कारण नकारात्मक उर्जा से जीवन दुषित होने एवं आत्महत्या सहित अन्य जघन्य अपराधों के घटित होने की बात कही। महाराज ने अध्यात्मिक कथाओं को केवल कहानी के रूप में पढ़ने के बजाए जीवन में उनकी प्रेरणा उतारने की आवश्यकता बताई व अध्यात्म ज्ञान के सहारे मनुष्य द्वारा स्वंय पर नियंत्रण कर सकने में सक्षम बनने की बात कही। कथा सुनने के लिए कालूबास सहित आस पास के मोहल्लों से भी महिलाएं, श्रृद्धालु कथा पांडाल में पहुंच रहे है। कथा के दौरान सजीव झांकिया भी सजाई गई एवं संगीतमय कथा के दौरान श्रृद्धालु भाव-विभोर होकर झूम रहे है।






