






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी जयपुर, सीकर, बीकानेर, सूरतगढ़, जोधपुर जैसे बड़े कोचिंग हब की तर्ज पर उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के साथ शुरू हुई भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी में सीईटी (10+2) का पहला बैच ही सफलतम रहा है एवं इस बैच की सफलता के बाद संस्थान में एसएससी GD का नया बैच एवं फांउडेशन तैयारी की नया बैच 6 नवम्बर से शुरू हो रहा है। निदेशक कानाराम फौजी ने बताया कि लिखित परीक्षा की तैयारी के बैच के साथ साथ ही फिजिकल की तैयारी का बैच भी बुधवार से ही शुरू किया जा रहा है। फिलिकल बैच में अनुभवी एवं प्रशिक्षित कोच द्वारा युवाओं को तैयारी करवाई जाएगी। केआर फौजी ने बताया कि संस्थान में गत फिजिकल के बैच को मात्र 20 दिनों का ही समय मिला था एवं इन 20 दिनों में दिए गए तकनीक के प्रशिक्षण के कारण 70 प्रतिशत से अधिक बच्चे सफल हुए है। कोचिंग में साप्ताहिक और मासिक ओएमआर शीट पर टेस्ट के साथ प्रत्येक बच्चे का गहन मूल्याकंन किया जाता है व श्रीडूंगरगढ़ शहर में कोचिंग के लिए निशुल्क वाहन सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही तैयारी में समर्पित युवाओं को शहर से दूर शांत वातावरण में कोचिंग की फीस में ही निशुल्क सुसज्जित लाईब्रेरी की सुविधा भी दी जा रही है। निदेशक ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए युवा एवं अभिभावक कोचिंग में पहुंच कर सम्पर्क कर सकते है।






