May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवंबर 2024। पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब जब्त कर अलग अलग तीन कार्रवाइयों में क्षेत्र के तीन युवक गिरफ्तार किया वहीं एक को शांतिभंग में पकड़ा।
अवैध शराब जब्त कर एक को गिरफ्तार किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा ने शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे गांव बिग्गा के निकट इसी गांव के निवासी 19 वर्षीय प्रकाश जाट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 पव्वे देशी शराब व 9 पव्वे विन्टेज शराब के बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हरीराम को दी है। आरोपी को हवालात में बंद किया गया व आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
48 पव्वे जब्त कर पुलिस ने एक को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर पुलिस के हैड कांस्टेबल संपतराम ने शुक्रवार को दोपहर सवा तीन बजे नोरंगदेसर की रोही में चौधरी होटल के पास लिखमीसर उतरादा निवासी 40 वर्षीय मुन्नीराम जाट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हवालात में बंद किया व जांच एएसआई संतोष नाथ को दी है।
36 पव्वे बरामद कर आरोपी को किया अरेस्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर पुलिस के कार्यवाहक थानाधिकारी रामावतार ने शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे अवैध देशी शराब के 36 पव्वे बरामद कर, आरोपी लालमदेसर बड़ा निवासी 66 वर्षीय जेठाराम जाट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भागीरथ राम को दी है।
शांतिभंग में एक युवक को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक अन्य मामले में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने 23 साल के रामरतन जाट को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।