May 22, 2026
WhatsApp Image 2024-11-09 at 21.06.02_103dfd05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवम्बर 2024। शनिवार को गोपाष्टमी पर्व पर पूरे देश में गौ-पूजन किया जा रहा था वहीं क्षेत्र के गांव पूनरासर में अज्ञात असामाजिक तत्व द्वारा गौवंश पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। गांव के जागरूक युवाओं ने बताया कि गांव के हुड्डा बास के गुवाड़ में छह से अधिक गौवंश लहूलूहान मिली है एवं इन सभी पर कुल्हाड़ी मार कर गहरे घाव किए जाना प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गुवाड़ में बैठी गौवंश को लहूलूहान देखा गया एवं सभी गौवंश को संभाला गया तो छह गायों पर यह घाव मिले। इन गौवंश को एक जगह एकत्र कर गावं के युवाओं ने चिकित्सक को बुलाया एवं चिकित्सक शैलेन्द्र राहड़ व प्रमोद चौधरी द्वारा उपचार शुरू किया गया है। इन गायों में कुछ के घाव आज-कल के ही है एवं कुछ के घाव तीन-चार दिन पुराने लग रहे है। ग्रामीण युवा प्रेमाराम हुड्डा, राकेश हुड्डा, मल्लूनाथ, मुखराम नाथ, लक्ष्मणनाथ, चुननाथ, रंजीत टांडी, माननाथ, मन्नू सिद्ध आदि ने ऐसी शर्मनाक हरकत पर रोष जताया एवं इस संबध में पुलिस को सूचना देकर वारदात के आरोपी को ढूंढने एवं गिरफ्तार करने की मांग की है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने रविवार सुबह मौके पर पहुंचने की बात कही। गांव में घटना के बाद रोष व्याप्त है। ग्रामीण युवा इन गौवंश काे उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केन्द्र पहुंचाने के प्रयास में है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। असामाजिक तत्वों ने किया गौवंश पर कुल्हाड़ी से हमला, छह से अधिक गौवंश को जगह जगह से काटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौवंश के शरीर पर छह ईंच बड़े घाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के युवाओं ने करवाया उपचार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। असामाजिक तत्वों की हरकत पर ग्रामीणों में रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में गौवंश् पर किया गया हमला।