May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2024। शनिवार को दिनभर गौशालाओं में जबरदस्त रौनक रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने गौशालाओं में, घरों में, घर के सामने गली में गौवंश का पूजन किया और गौवंश को चारा, दलिया, गुड़ खिलाया। कहीं कहीं ग्वाले को भी रूपए कपड़े भेंट दिए गए। अनेक श्रद्धालुओं ने गौशालाओं में गौवंश के लिए दान पुण्य करते हुए सहयोग दिया।

गोपाल गौशाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गोपाष्टमी पर्व, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की खूब की सराहना। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की सबसे बड़ी गौशाला श्रीगोपाल गौशाला के प्रांगण में शनिवार को गोपाष्टमी पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। यहां दिन भर गौपूजन कार्यक्रम में कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से श्रृद्धालु पहुंचें एवं गौपूजन कर अपने हाथों से गौवंश को गुड़ खिलाया एवं दान पुण्य किया। गौशाला प्रांगण में पहुंचें क्षेत्रवासियों ने गौशाला के नवनिर्माण का अवलोकन किया एवं आधुनिक एवं आदर्श गौशाला बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा। यहां दोपहर 3 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आम सभा का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत एवं मंच पर गौशाला अध्यक्ष जसराज मालू, संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोमाणी, उपाध्यक्ष चंपालाल झंवर, मंत्री जगदीश स्वामी, वरिष्ठ सदस्य सुमेरमल डागा, कोडामल दर्जी, सुशील झंवर आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र की गीता पब्लिक स्कूल, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, सुमित शिक्षण संस्थान, सन फ्लावर स्कूल, विवेक निकेतन स्कूल, जयपुर पब्लिक स्कूल, सेवाधाम छात्रावास एवं सूर्या पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की टीमों ने अपनी भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सभी प्रस्तुतियों को गौशाला संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोमाणी द्वारा 3100-3100 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोमाणी ने गौशाला में आर्थिक सहयोग बनने की अपील की एवं अध्यक्ष जसराज मालू ने आभार जताया। मंत्री जगदीश स्वामी ने गौशाला के आय-व्यय का ब्यौरा देते हुए गौशाला की प्रगति के बारे में बताया। इस दौरान गौशाला के नवनिर्माण व संचालन में सहयोगी बनने वाले 79 दानदाता परिवारों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत ने गौशाला के कालू रोड़ शाखा परिसर में पेयजल उपलब्धता संबधी प्रयास करने की घोषणा की व गौसेवा को भव-सागर से पार जाने वाला मार्ग बताया। कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष ताराचंद इंदौरिया, कोषाध्यक्ष कुंभाराम घिंटाला, कार्यसमिति सदस्य श्रीगोपाल राठी, कैलाश बिहानी, सत्यनारायण मूंधड़ा, ओमप्रकाश पुजारी, मनोज गुंसाई, जुगल किशोर प्रजापत, केशरीचंद सुथार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन विशाल स्वामी ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपाल गौशाला में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत भी पहुंचे कार्यक्रम में, किया दानदाताओं का सम्मान।

जीव दया गौशाला में हवन पूजन, दानदाताओं ने दिया सहयोग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास की जीव दया गौशाला में हर्षोल्लास के साथ गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया। गौपूजन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रृंगारित गौमाता का पूजन व कृष्ण पूजन किया। अनेक दानदाताओं ने नगद राशि का सहयोग दिया। गौशाला समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी, मंत्री शिवरतन सोमानी, कोषाध्यक्ष नथमल सोनी सहित समिति सदस्य गौशाला परिसर में पहुंचे व दिन भर अपनी सेवाएं दी। समिति ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जीव दया गौशाला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और किया गौपूजन, दिया सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंडित कैलाश शास्त्री ने जीव दया गौशाला में विधि विधान से किया गौपूजन।

भैरव गौशाला में महिलाओं ने किया पूजन, ग्वाले का किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर की भैरव गोपाल गौशाला परिसर में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची और गौपूजन के साथ ग्वाले का सम्मान किया। महिलाओं ने गौवंश को चारा, दलिया परोसा। समिति सदस्यों ने बताया कि भैरव गोपाल गौशाला में अंधता व विकलांगता झेल रही असहाय गौवंश है जिनकी सेवा सुश्रुषा की जा रही है। समिति के बजरंग नाई द्वारा बेसहारा गौवंश को गौशाला तक पहुंचाने की सेवा दी जा रही है वहीं  गौशाला समिति द्वारा निःशुल्क चारा पानी की व्यवस्था की जाती है। शनिवार को गौशाला परिसर में आयोजित पूजन कार्यक्रम में जसकरण, बजरंगलाल, नवरत्न, सहित अनेक गौभक्तों ने सेवाएं दी। समिति के जगदीश पुरोहित ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने ग्वाले का सम्मान किया, गौवंश का किया पूजन।

भैरव नंदी गोपाल गौशाला में मनाया गोपाष्टमी का पर्व।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को तोलियासर स्थित श्रीभैरव नंदी गोपाल गौशाला में नंदी गौवंश का पूजन कर गांव की सुख समृद्धि के लिए कामनाएं की गई। बीकानेर के अरविंद राजपुरोहित द्वारा छह दिन लगातार नंदी गौवंश को लापसी का भंडारा खिलाया जाएगा। समिति के गणेशसिंह, चुन्नीलाल, रोहताश, ऊंकारसिंह, बाबूलाल भार्गव, संतोष देवी, पार्वती सहित अनेक ग्रामीणों ने गौशाला में सेवा दी। अनेक ग्रामीणों ने दान पुण्य करते हुए सहयोग दिया। समिति के राजाराम राजपुरोहित ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नंदी गौशाला में किया गौवंश का पूजन।

श्रीकरणी गौशाला कोटासर में संत सान्निध्य में संपन्न हुआ गौ-महोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में शनिवार को संत सत्यानंद गिरीजी महाराज (दशनाम आश्रम, कोलायत) के सान्निध्य में संपन्न हुआ। संत सत्यानंदजी ने श्रद्धालुओं को जीवन में प्रतिदिन गौसेवा के लिए सहयोगी बनने की प्रेरणा दी। गौशाला परिसर में हवन अनुष्ठान के पश्चात पूर्णाहुति में अनेक दानदाता व समिति सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर दुलचासर के पंडित सुनील कुमार व विजय कुमार जाजड़ा ने विधिवत रूप से श्रीकृष्ण व गौपूजन करवाया। इस दौरान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें दुलचासर के ओंकारमल मूंधड़ा, रामकुमार मूंधड़ा, दुसारना पीपासरिया के पेमाराम गोदारा, खारड़ा के हरिकिशन सारस्वत शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच भंवरलाल दूसारना, रामेश्वरलाल गोदारा, हरिराम मूंधड़ा, हनुमान प्रसाद मूंधड़ा, सत्यनारायण मूंधड़ा, राजकुमार मोहता, विजयसिंह राठौड़ सूडसर, भागीरथ ओझा, रामकिशन महिया दुलचासर, हिंदू राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह राजपुरोहित भोजास, बीकानेर से रमेश कुमार बोहरा, सुनील कुमार माथुर, हनुमान प्रसाद सुथार, पंकज कुमार पुरोहित, अतुल कुमार गोयल, मनोज कुमार, दुसारना से भारूराम गोदारा, तोलाराम गोदारा, फुसाराम गोदारा, दुलचासर से जगदीश सिंह पड़िहार, हरिओम नाई, भागीरथ नाई, अर्जुन सुथार, मालाराम सुथार दुलचासर, सुमेर सिंह पड़िहार गोपालसर, सुरजन सिंह, लालसिंह खीची सूडसर, धूड़ाराम सुथार बादनू समारोह में शामिल हुए। हवन अनुष्ठान के मुख्य यजमान दुलचासर के हरीराम पंकज कुमार मूंधड़ा परिवार के सदस्य रहें। रामकुमार मूंधडा द्वारा 11 मीठी लापसी का भंडारा भोग लगाया गया। बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं व अतिथियों ने गौसेवा में सहयोग दिया। गौशाला समिति के प्रेम सिंह, किशोरसिंह, मालाराम सारण, अमरसिंह, मालसिंह, मदन सिंह, ओम सिंह, मांगीलाल सुथार, जगदीश प्रसाद, मदनलाल जोशी, हरिदास स्वामी सहित शामिल हुए अतिथियों का सम्मान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला में संत सत्यानंदगिरी जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुए आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास में सत्यनारायण महावीर प्रसाद सोमाणी के परिवार ने किया गौपूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देवरानी जेठानी ने मिलकर किया गौपूजन।