






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवबंर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवो में आज बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली ठप्प रहेगी। विभाग के जेईएन दिनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के ऊपनी 132केवी जीएसएस पर जरूरी मरम्मत कार्य करने के लिए आज चार घंटे बिजली सप्लाई पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इससे गांव राजेडू, बापेऊ, कल्याणसर पुराना, ऊपनी, दुसारणा के कृषि कुंए व घरेलू सप्लाई प्रभावित होगी। सभी पाठकगण ये खबर पढ़ने के बाद इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे ग्रामीण कटौती से होने वाली असुविधा व परेशानी से बच सकें। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी प्रामाणिक खबरों से जुड़ने के लिए आप आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें हर जरूरी खबर से।




