May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2024। विवाह समारोह में खाना खाकर घर लौट रहें एक बुजुर्ग पर उसी के गांव के चार जनों लाठियां व बर्छी लेकर हमला कर दिया। पीबीएम अस्पताल में भर्ती पूनरासर निवासी 62 वर्षीय कुंभनाथ पुत्र सेवनाथ सिद्ध ने हैड कांस्टेबल महेश कुमार पर्चा बयान देते हुए इसी गांव के मुन्नीनाथ पुत्र केसनाथ, मामराजनाथ व सोहननाथ पुत्र गोधुनाथ, व देवराज पुत्र रामचंद्रनाथ के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 9 नवंबर को उसका बेटा मेघनाथ रात करीब 8.30 बजे खेत से घर आ रहा था तो घर के पास ही गली में उसके ट्रेक्टर को साइड नहीं देने की बात पर देवराज पुत्र रामचंद्रनाथ सिद्ध ने उससे झगड़ा किया। तो परिवादी व उसकी बेटा डालुनाथ मौके पर पहुंचे व मेघनाथ को घर ले आए। परिवादी 11 नवंबर को गांव में ही एक विवाह में शामिल होकर रात 10.30 बजे घर की ओर आ रहा था तो चारों आरोपियों ने एकराय होकर रास्ता रोका व उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके हाथ पैरों में चोटें आई। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया व जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार को दी गई है।