






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2024। कस्बे के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान में सोमवार को एनडीआरएफ टीम (राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल) द्वारा छात्रों को आपदा से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 6 वीं वाहिनी राजस्थान आपदा किशनगढ़ (अजमेर) के कमांडो ने प्रभारी अधिकारी विजयसिंह के नेतृत्व में प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं के सम्बन्ध में कमांडो द्वारा भूकंप, सड़क एवं रेल दुर्घटना, रक्तस्राव, आगजनी, बाढ़, चक्रवात, भूस्खलन, पानी में डूबना, पूल का गिरना आदि की स्थिति में बचाव के लिए उपाय तथा सीपीआर, फायर एक्सिक्यूटर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इससे पूर्व प्रभारी अधिकारी द्वारा एनडीआरएफ की स्थापना, संचालन, देश एवं पड़ौसी देशों में विगत वर्षों में घटित भूकम्प, चक्रवात, भूस्खलन, बाढ़ आदि में एनडीआरएफ की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए गुजरात एवं तुर्की में भूकम्प, वायनाड में भूस्खलन आदि के उदाहरण दिए तथा आपदा की स्थिति में प्राथमिक उपचार एवं सावधानियों के प्रति जागरूक रहने के लिए आमजन से अपील की। कार्यक्रम में पीएमश्री गतिविधि प्रभारी प्रदीप कुमार कौशिक के निर्देशन में आपदा प्रबंधन के सम्बन्ध में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें विजयपाल, वासुदेव, रामकिशन, विकास, हरीश प्रजापत, अर्जुन, गायत्री, अभिषेक, संपत, नंदलाल, गोपीचंद, सद्दाम, मोहम्मद शाहिद का प्रदर्शन शानदार रहा। इन्हें यूथ एवं इको क्लब के अग्नि सदन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालय प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार सैनी ने दल प्रभारी को यूथ क्लब की ओर से साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा सभी स्टाफ सदस्यों ने कमांडोज का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मदनलाल कड़वासरा ने किया।





