May 21, 2026
000

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन फार्म भरने हुए शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन 14 नवंबर 2024 से प्रारंभ हो गए है व आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 तक है। छात्रवृत्ति में सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा विद्यार्थियों को 15,000 रूपए की राशि का भुगतान किया जाएगा। राशि आवेदक के बैंक खाते में आएगी। इसमें राजस्थान के मूल निवासी अनुसूचित जाति जनजाति/ अति पिछड़ा वर्ग/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक पिछड़ा वर्ग/ विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमंतु समुदाय/ मिरासी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में राज्य की राजकीय, निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर संचालित राष्ट्रीय, राजकीय स्तर की शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित, अध्ययनरत कक्षा 11 व 12 के अतिरिक्त शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। विद्यार्थी बेव पोर्टल www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship अथवा एसएसओ पोर्टल पर स्कॉलरशिप एसजेई एप अथवा मोबाईल ऐप एसजेईडी एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाईन पेपरलैस छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भर सकते है।
घर से दूर रहकर पढ़ने वाले छात्रों को मिलेंगे 2 हजार रूपए प्रतिमाह, करें आवेदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान सरकार ने घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र छात्रों को किराए, भोजन, आवास और बिजली-पानी की सुविधाओं के लिए 2000 रुपए प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह सहायता अधिकतम 10 माह तक मिलेगी। इसमें विद्यार्थी अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते है। इसके लिए विद्यार्थी को जाति प्रमाण पत्र:- अधिवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण ( आधार कार्ड / पैन कार्ड / मतदाता पहचान पत्र) देकर करना होगा।
स्कूटी योजना में आवेदन का कल अंतिम दिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत राजस्थान के अति पिछड़े वर्ग की 12वीं पास छात्राओं को निशुल्क स्कूटी प्रदान की जाती है। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 20 सितंबर से प्रारंभ हुए व कल, 20 नवंबर को अंतिम दिन है। योग्य छात्राएं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के लिए एसएसओ पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।