May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2024। हाइवे पर एक कार व ट्रेक्टर की टक्कर के बाद मंगलवार सुबह सुबह एक तेज स्पीड अनियंत्रित गाड़ी टवेरा पलटने से तीन घायल होने की खबर गांव जेतासर से आई है। जेतासर के निकट स्टेट हाइवे पर स्थित पेट्रोल पंप के निकट कुछ देर पहले एक गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बोर्ड से टकरा कर एक कीकर के पेड़ से टकराते हुए पलट गई। कार सवार तीन जने 38 वर्षीय पवन पत्र लक्ष्मणराम बांगड़वा निवासी गिड़गिचिया, 32 वर्षीय पवन पुत्र शुभाराम निवासी मालसर,  32 वर्षीय चंदन पुत्र मदनलाल प्रजापत निवासी गिड़गिचिया, सरदारशहर चोटिल हो गए है। चोटिलों ने बताया कि झाल से भरी पिकअप गाड़ी सामने आने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और झाल से टकरा कर गाड़ी पलट गई। अनियंत्रित  गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और गनीमत रही सवार खतरे से बाहर सुरक्षित है। कार श्रीडूंगरगढ़ से सरदारशहर की ओर जा रही थी। तीनों चोटिलों को ग्रामीणों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां चोटिलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस को सूचना दे दी गई। ग्रामीणों ने गाड़ी को सीधा कर साइड कर दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी, सवार हुए चोटिल।