






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2024। गांव तोलियासर के प्रसिद्ध भैरव मंदिर में आगामी 22 व 23 नवंबर को श्रीकाल भैरव अवतरण दिवस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्रीभैरव भक्त मंडल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय महोत्सव में अनेक धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। 22 नवंबर को रात 9 बजे से श्री भैरव अष्टोत्तर शतनाम जप प्रारंभ होगा व रात 1 बजे रूद्राभिषेक व बाबा के भव्य श्रृंगार का कार्यक्रम होगा। मंदिर परिसर में ही 23 नवंबर को सुबह 9 बजे से विशोल रक्तदान शिविर प्रारंभ होगा। इसी दिन सुबह की महाआरती के पश्चात महाप्रसाद का संपन्न होगा। कार्यक्रम में अनेक भैरव भक्त शामिल होंगे। महोत्सव के आमंत्रण पत्र का मंगलवार को पूजा मंडल के संरखक सुरेंद्र सेठिया ने किया। प्रथम निमंत्रण भगवान गणेश व बाबा भैरव नाथ को चढ़ाया गया। सेठिया ने बाबा के अवतरण दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंच कर भैरव भक्तों से रक्तदान कर मानवता के हित में योगदान करने की बात कहते हुए महोत्सव में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल के देवेंद्र उपाध्याय, दीपक सेठिया, छोटूलाल नाई, बटुक बोहरा, विमल चुरा, अभिषेक पारीक, आदर्श व्यास उपस्थित रहें।




