May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ के ऑटो बाजार में मंगलवार शाम से उत्साह देखा जा रहा है, यहां अयुरिक मोर्टस के शो-रूम में मारूती DAZZALING डिजायर का लॉचिंग समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय शो-रूम प्रबंधक वेदप्रकाश आसोपा ने बताया कि स्थानीय लॉंचिग समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे एवं समारोह के साथ नई डिजायर को लॉंच किया गया। नई डिजायर में छह एयरबैग की सुरक्षा, एबीएस, ईएंडओ आदि आधुनिक एवं उन्नत तकनीकों से सुरक्षा के साथ साथ प्रति लिटर 25 किलोमीटर की एवेरज, सीएनजी एवं पेट्रोल दोनो वैरियंट में उपलब्धता आदि सुविधाओं के कारण क्षेत्रवासियों को खासी पसंद आ रही है। लॉचिंग के साथ ही 3 गाडियों की बुकिंग भी क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने करवाई है। मारूती कम्पनी के अधिकारियों ने कार्यक्रम में मारूती की गाडियों की तकनीक, सुविधाओं, खासियतों की जानकारियां देते हुए आभार जताया।