






स्टेशन पर एटीबीएम ठीक नहीं होने से यात्री परेशान, ठीक करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवंबर 2024। रेलवे स्टेशन पर टिकिट के लिए एक ही खिड़की होने व ऐसे में अनेक यात्रियों की टिकिट के चक्कर में ट्रेन छूट जाने की घटनाएं आए दिन श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर हो रही है। यहां यात्री भार व रेलवे की आय को देखते हुए एटीबीएम मशीन लगाई गई। परंतु मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है। जिससे यात्री परेशान हो रहें है। लोक समता समिति के महासचिव तुलसीराम चौरड़िया ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लगाई हुई एटीबीएम मशीन ठीक करवाने की मांग की है। चौरड़िया ने बताया कि एटीबीएम मशीन खराब होने से राहगीरों को भयंकर परेशानी उढ़ानी पड़ रही है। यहां स्टेशन पर दिन रात बीसों गाड़ियों का आवागमन रहता है। चौरड़िया ने बताया कि स्टेशन पर एक ही खिड़की होने के कारण टिकट लेने के यात्रियों की गाड़ी भी छूट जाती है। रेलवे द्वारा इसे दूर कर यात्रियों को राहत देने की कार्रवाई शीघ्र करने की मांग की गई है।
सोशल मीडिया के माध्यम से खड़ा किया व्यापार, क्षेत्र के युवा ने खोली दुकान, पहले दिन तोड़ा बिक्री का रिकॉर्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवंबर 2024। सोशल मीडिया के दुरूपयोग के रास्ते एक ओर जहां थाने पहुंच कर हवालात पर सजा तक पहुंचा कर पूरे होते है वहीं दूसरी ओर इसके सकारात्मक प्रयोग से युवा अपने रोजगार के लिए नए साधन भी जुटा रहें है। अनेक युवक व युवतियों ने सोशल मीडिया के प्रयोग से विभिन्न सामान बेचकर एक नए प्लेटफॉर्म पर अपना स्थान बना लिया है। गांव आड़सर के युवा दिनेश पुत्र बीरबल स्वामी ने इंस्टाग्राम पर कपड़े बेचने की शुरूआत की और कच्चा बस स्टैंड, सरदारशहर में वस्त्रम के नाम से किफायती दरों पर कपड़े का शोरूम दुकान की गुरूवार को ऑपनिंग की है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से मात्र चार-पांच महीने में अपने व्यापार को प्रारंभ किया और गुरूवार को इसे दुकान का रूप दे दिया। बीरबल स्वामी ने बताया कि वस्त्रम के नाम से दुकान शुरू की है जिसमें हजारों फोलोवर भी ऑपनिंग पर पहुंचे थे जिनमें श्रीडूंगरगढ़ अंचल के अनेक ग्रामीणों ने पहुंच कर बधाई दी व खरीददारी की। पहले ही दिन बिक्री के रिकॉर्ड तोड़ते हुए चार लाख रूपए की सेल की गई। ऐसे में दुकान के बाहर व्यवस्था के लिए भी बड़ी मश्क्कत करनी पड़ी व देर रात दुकान पर भीड़ उमड़ पड़ी।




