






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवम्बर 2024। कस्बे के बिग्गाबास में स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को बड़ी संख्या में नेता एवं पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता पहुंचें एवं मौका था संगठन पर्व एवं सक्रियता अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की संयुक्त कार्यशाला के आयोजन का। कार्यशाला में सैंकड़ों की संख्या में भाजपाई पहुंचें एवं वक्ताओं ने आगामी 30 नवम्बर तक क्षेत्र के सभी बूथों पर बूथ कमेटियों के गठन करने का लक्ष्य दिया। मंडल संगठन पर्व प्रभारी देवीलाल मेघवाल ने बूथ कमेटी में बूथ अध्यक्ष, मंत्री, लाभार्थी प्रमुख, मन की बात प्रमुख, व्हाट्सएप ग्रुप प्रमुख, बीएल टू समेत 11 सदस्यों की बूथ कमेटी संरचना की जानकारी दी। मुख्य वक्ता संगठन चुनाव के जिला सहप्रभारी रामेश्वरलाल पारीक ने कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी के सदस्य बनाने एवं 50 सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल विधायक ताराचंद सारस्वत ने बुथ समिति का गठन लोकतांत्रित ढंग से सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी रूप से करने की प्रेरणा दी। सारस्वत ने संगठनात्मक पूर्नगठन में प्राथमिक सदस्य, सक्रिय सदस्य, बूथ कमेटी, शक्ति केन्द्र, मंडल स्तर पर कमेटी के विस्तार की जानकारी दी एवं पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए एक रहने का संदेश दिया। कार्यशाला का संचालन शहर महामंत्री सुरेन्द्र चुरा ने किया एवं कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान राईन, सदस्यता अभियान श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा संयोजक हेमनाथ जाखड़, शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, बापेऊ मंडल अध्यक्ष गिरधारी गोदारा, मोमासर मंडल अध्यक्ष शिव जोशी, पूर्व चेयरमैन लीलाधर बोथरा, शहर महामंत्री महेश राजोतिया, मोमासर मंडल महामंत्री नरेश मोट, महामंत्री मोहननाथ, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उत्तमनाथ सिद्ध, पार्षद जगदीश गुर्जर, रामसिंह जागीरदार, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रतनसिंह केऊ, थानमल भाटी, तोलाराम सारस्वा, सुभाष कमलिया, नन्द किशोर, आईदान पारीक, मांगीलाल राठी, हेमराज भादानी, संदीप सारस्वत, ओमप्रकाश नाई, संजय शर्मा, राजसिंह तोलियासर, पूर्व सरपंच जेठाराम भांभू, नंदू सिंह राजपुरोहित, भंवरलाल गोदारा, बृजलाल नायक, रेवंतराम नायक, नारायण सिंह राजपुरोहित, मूलचंद इंदौरिया, गणेश जैतासर, ओमनाथ, नरेश बापेऊ, कालूराम, राधेश्याम जोशी, रामानंद प्रजापत, देवकरण पारीक, शाकिर बहलीम, चांदरतन भार्गव, भंवरलाल शर्मा, गांधी भार्गव, राकेश भार्गव, ओमप्रकाश, भेंरूदान, लूणाराम, इंद्र भार्गव, अशोक, गिरधारी, ओमप्रकाश सोनी, धनराज सोनी, मेघराज, रजनीकांत सारस्वत, हरिशंकर पुरोहित बिग्गा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फिल्म साबरमती रिपोर्ट ने देश को दिखाया गोधरा का सच, सामूहिक रूप से भाजपाईयों ने देखी फिल्म।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को बिग्गाबास स्थित विधायक सेवा केंद्र पर स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द साबरमती एक्सप्रेस फिल्म सामूहिक रूप से देखी। इस दौरान विधायक सारस्वत ने कहा कि इस फिल्म में एक सत्य को देशवासियों के सामने लाने का बड़ा और सफल प्रयास किया गया है। फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की पूरी टीम व कलाकारों ने गोधरा के सच को देश के सामने लाकर अपने राष्ट्रीय कर्तव्य को पूरा किया है। इस फिल्म में कलाकारों ने शानदार अभिनय किया हैं। फिल्म देखने के दौरान कार्यकर्ताओं की आंखें नम हो गई एवं सभी ने फिल्म एवं अभिनय को सराहा।





