






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के युवा ने 22 से 24 नवम्बर को जयपुर में आयोजित हुए जयपुर फिटनेस फेस्टिवल सीजन 3 में अपना दम खम दिखाया है एवं दो इवेंट में स्वर्ण पदक जीते है। आयोजक गिरिराज सैनी ने बताया कि पुरे राजस्थान के एथेलिट्स के लिए आयोजित इस शारीरिक दमखम दिखाने वाली प्रतियोगिता में अलग अलग भार वर्ग में अलग अलग इवेंट में राज्य भर के एथेलिटों ने भाग लिया। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में वैलनैस फीटनेस जिम के संचालक राम कुकणा ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया था एवं 66 किलो से 74 किलो भार वर्ग में डेडलिफ्ट एवं बेंचप्रेस इवेंट खेले। राम ने डेड लिफ्ट में 255 किलो एवं बेंचप्रेस में 125 किलो वजन उठाया एवं स्वर्णपदक प्राप्त किया है। विदित रहे कि राम कुकणा ने गत वर्ष श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आयोजित पावरमैन प्रतियोगिता में भी पावरमैन आफॅ श्रीडूंगरगढ़ का खिताब भी जीता था। राम कुकणा इन दिनों श्रीडूंगरगढ़ में वैलनेस फिटनेस जिम के माध्यम से शहर के युवाओं में शारीरिक मजबूती एवं बॉडी बिल्डिंग के लिए तैयारी करवा रहे है।






