August 29, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में खेल एवं खिलाडियों के लिए सुविधाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में कस्बे के कालूबास में तेरापंथ भवन के पास संचालित वेलनेस फिटनेस जिम में वेट-लिफ्टिंग के विभिन्न इवेंटों की तैयारी करने वाले खिलाडियों के लिए अब परफेक्ट वेट-प्लेटस उपलब्ध करवाई गई है। संचालक राम कूकणा ने बताया कि अभी तक श्रीडूंगरगढ़ के किसी भी फिटनेस सेंटर में यह प्लेटस उपलब्ध नहीं थी, जबकी सभी स्टेट एवं नेशनल लेवल टुर्नामेंट इन प्लेटस व रॉड से ही होते है। ऐसे में स्थानीय खिलाडियों में या तो अभ्यास की कमी रहती या फिर उन्हें तैयारी करने के लिए बीकानेर जाना पड़ता था। ऐसे में अब वेलनेस फिटनेस में यह पहल की गई है एवं खिलाडी श्रीडूंगरगढ़ में ही अपनी तैयारी कर सकेगें। इस मौके पर क्षेत्र के पत्रकार विशाल स्वामी ने इन प्लेटस का पूजन कर एवं फीता काट कर उनका लोकार्पण किया। स्वामी ने मौजूद खिलाडियों व युवाओं को शारीरिक रूप से फिट तो जीवन में हिट होने की बात कहते हुए खिलाडियों को आगामी प्रतियोगिताओं में श्रीडूंगरगढ़ का मान सम्मान बढ़ाने का आह्वान किया। श्रीडूंगरगढ़ की एकमात्र नेशनल मैडलिस्ट वेट-लिफ्टर भूमिका सारस्वत ने भी इस प्रकार का नवाचार करने पर वेलनेस फिटनेस का आभार जताया। इस दौरान मदन सोनी, प्रिंयक शाह, दुर्गेश नाई, गोपाल सारस्वत, वंदना पारीक सहित बड़ी संख्या में खिलाडी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परफेक्ट वेट प्लेटस एवं स्पोर्टस इवेंट रॉड का किया गया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजन के बाद विधी विधान से हुआ लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वेलनेस फिटनेस जिम के संचालक राम कुकणा का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की एकमात्र नेशनल मैडलिस्ट वेटलिफ्टर भूमिका सारस्वत का किया गया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खिलाडी अब कर सकेगें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी।