






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में खेल एवं खिलाडियों के लिए सुविधाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में कस्बे के कालूबास में तेरापंथ भवन के पास संचालित वेलनेस फिटनेस जिम में वेट-लिफ्टिंग के विभिन्न इवेंटों की तैयारी करने वाले खिलाडियों के लिए अब परफेक्ट वेट-प्लेटस उपलब्ध करवाई गई है। संचालक राम कूकणा ने बताया कि अभी तक श्रीडूंगरगढ़ के किसी भी फिटनेस सेंटर में यह प्लेटस उपलब्ध नहीं थी, जबकी सभी स्टेट एवं नेशनल लेवल टुर्नामेंट इन प्लेटस व रॉड से ही होते है। ऐसे में स्थानीय खिलाडियों में या तो अभ्यास की कमी रहती या फिर उन्हें तैयारी करने के लिए बीकानेर जाना पड़ता था। ऐसे में अब वेलनेस फिटनेस में यह पहल की गई है एवं खिलाडी श्रीडूंगरगढ़ में ही अपनी तैयारी कर सकेगें। इस मौके पर क्षेत्र के पत्रकार विशाल स्वामी ने इन प्लेटस का पूजन कर एवं फीता काट कर उनका लोकार्पण किया। स्वामी ने मौजूद खिलाडियों व युवाओं को शारीरिक रूप से फिट तो जीवन में हिट होने की बात कहते हुए खिलाडियों को आगामी प्रतियोगिताओं में श्रीडूंगरगढ़ का मान सम्मान बढ़ाने का आह्वान किया। श्रीडूंगरगढ़ की एकमात्र नेशनल मैडलिस्ट वेट-लिफ्टर भूमिका सारस्वत ने भी इस प्रकार का नवाचार करने पर वेलनेस फिटनेस का आभार जताया। इस दौरान मदन सोनी, प्रिंयक शाह, दुर्गेश नाई, गोपाल सारस्वत, वंदना पारीक सहित बड़ी संख्या में खिलाडी मौजूद रहे।








