May 21, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2024। जोधपुर डिस्कॉम संयुक्त संघर्ष समिति की अगुवाई में सैंकड़ो कार्मिक शुक्रवार को बीकानेर जिला कलेक्टर कार्यालय पर निजीकरण के विरोध प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे। कार्मिकों ने प्रदर्शन किया व नारेबाजी करते हुए ऊर्जा सचिव व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। श्रीडूंगरगढ़ से भी बड़ी संख्या में निगम के कार्मिक निजीकरण का विरोध करने बीकानेर पहुंचे। कार्मिकों ने जीपीएफ कटौती, ओपीएस सहित अनेक मांगो के लिए कार्य बहिष्कार कर दिनभर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्मिकों ने पुराना पॉवर हाऊस से बीकानेर जिला कलेक्टर कार्यालय तक रेली भी निकाली व नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। कर्मचारी नेता पप्पूलाल कुमावत ने बताया सरकार निजीकरण की ओर अग्रसर रही तो ये आम जनता और विभागीय कार्मिकों के लिए कुठाराघात होगा और इसे सहन नहीं किया जाएगा। रामकिशन यादव ने विद्युत प्रशासन को जमकर कोसा और कहा कि निजीकरण, विभाग का बंटाधार कर रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्मिकों ने कहा कि यदि सरकार द्वारा निजीकरण का सौदा निरस्त नहीं करवाया गया तो आगामी दिनों में कार्मिक जयपुर कूच कर जयपुर में प्रदर्शन करेंगे। कार्मिक रामकिशन यादव, सूर्य प्रकाश, आसाराम, हरजीत सिंह, विनोद मीणा, राकेश गैदर, सुरेंद्रसिंह, हरपाल, दिनेश सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहें।