






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2024। क्षेत्र में कालू रोड पर एक अनियंत्रित कार सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। कार गुसाईंसर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही थी और निर्माणाधीन टोल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कार सवार सभी लोग सुरक्षित है। चालक ने बताया कि एक ओर गाय व दूसरी ओर ट्रक आ जाने के कारण गाड़ी सड़क से नीचे उतार दी जिससे कार पलट गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई है।




