May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-12-01 at 12.10.40_78aa97a4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसंबर 2024। इस वर्ष का अंतिम माह दिसबंर आज से प्रारंभ हो गया है। आगामी 5 दिसंबर से 11 दिसबंर तक कस्बे के आड़सर बास में माताजी मंदिर के पास स्थित बाहेती भवन में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ होगा। गुरूवार, 5 दिसंबर को सुबह 10 बजे राममंदिर से कलश यात्रा निकल कर कथा स्थल तक पहुंचेगी और दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा वाचन होगा। कथा का वाचन महंत श्रीभरतशरणजी महाराज द्वारा किया जाएगा। श्रद्धालुओं द्वारा कथा की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। वहीं 11 दिसंबर को आड़सर बास के श्रीसत्यनारायण (मूंधड़ा) मंदिर में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर प्रांगण में गीताजी के 18 अध्याय का वाचन कर स्वामी रामसुखदासजी महाराज के रिकॉर्ड प्रवचन को सुना जाएगा। मंदिर से जुड़े सदस्यों ने आयोजन का प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दिया है। 14 दिसंबर को पूर्णिमा का व्रत होगा और इसी माह 15 दिसंबर से मलमास शुरू हो जाएंगे और एक महीने के लिए मांगलिक कार्य रूक जाएंगे। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन मलमास पूरे हो जाएंगे। मलमास के दौरान मंदिरों में पौष बड़ों के आयोजन किए जाएंगे।