May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-12-01 at 14.27.57_2f7df4e6

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसंबर 2024। आर्थिक युग में आज महिलाओं को भी रोजगार से जोड़े जाने की जरूरत है जिससे सबल महिलाएं घर परिवार ही नहीं क्षेत्र व देश के विकास में भी भागीदारी निभा सके। ये बात सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद भवन में नि:शुल्क सिलाई केंद्र के उद्घाटन समारोह में दानदाता रामकिशन बाहेती ने कही। बाहेती ने कहा कि सक्षम महिलाएं नई अर्थव्यवस्था में परिवार का मजबूत सहारा बन सकती है। ये आज के परिदृश्य में साकार हो गया है। उन्होंने क्षेत्र की युवतियों को स्किल डवलमेंट पर ध्यान देने का आग्रह करते हुए सिलाई प्रशिक्षण लेने की बात कही। भारत माता के पूजन से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ और सिलाई मशीन का पूजन भी किया गया। दानदाता परिवार के वरिष्ठ सदस्य हरिकिशन बाहेती व मदनलाल चांडक का शॉल, साफा व माला पहना कर संस्था द्वारा सम्मान किया गया। सिलाई केंद्र प्रभारी सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि बृजलाल रामकिशन बाहेती द्वारा एनवीपी भवन में महिलाओं व युवतियों के लिए 8 सिलाई मशीनों के साथ नि:शुल्क प्रशिक्षण केंद्र का संचालन किया जाएगा। प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक का होगा और एक वर्ष तक प्रशिक्षक के मानदेय का भुगतान भी बृजलाल रामकिशन बाहेती द्वारा किया जाएगा। एनवीपी के प्लास्टिक मुक्त शहर की ओर कदम बढ़ाने के आग्रह पर दानदाता द्वारा प्रशिक्षार्थियों का 10 हजार थैलों के लिए कपड़ा उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे केंद्र पर प्रशिक्षार्थी बालिकाओं से थैले बनवाकर संस्था द्वारा क्षेत्र में नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। इससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक पहल हो सकेगी। संस्थाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने सभी का आभार जताते हुए संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। समारोह का संचालन एडवोकेट रणवीरसिंह खिचाी ने किया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सदस्य ओमप्रकाश स्वामी, तुलसीराम चौरड़िया, श्रवणकुमार सिंधी, श्रीगोपाल राठी, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, रमेश प्रजापत, मनोज गुसाईं, कुंभाराम घिंटाला, केएल जैन, मनोज डागा, पत्रकार विशाल स्वामी सहित अनेक मौजिज नागरिक शामिल हुए।

11 दिसबंर से प्रारंभ होगा पहला बैच, आज करवाएं पंजीयन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनवीपी द्वारा संचालित सिलाई केंद्र के प्रभारी सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि 11 दिसंबर से पहला बैच प्रारंभ होगा। दो दो महिनों के बैच चलेंगे। जो महिलाएं व युवतियां नि:शुल्क सिलाई सीखना चाहे व अपना पंजीकरण 9660815051 करवा सकती है। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कक्षा होगी तथा रविवार को अवकाश होगा। स्वामी ने बताया कि केंद्र से सिलाई सीखकर महिलाएं स्वयं का सिलाई कार्य प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बन सकेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने भारत माता का पूजन कर सिलाई मशीन का किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बृजलाल रामकिशन बाहेती के सहयोग से एनवीपी भवन में नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का होगा संचालन।