May 20, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसबंर 2024। स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में अमरावती, महाराष्ट्र में 10 से 12 दिसबंर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की टीम सोमवार सुबह फाइनल हो गई है। इस टीम में 12 खिलाड़ियों में बीकानेर जिले के तीन खिलाड़ी शामिल है। जिनमें से एक क्षेत्र के गांव रीड़ी का रमेश जाखड़ सलेक्ट हुआ है। वीर बिग्गाजी शिक्षण संस्थान के बालक को स्कूल परिवार व ग्रामीणों ने बधाई देते हुए नेशनल में श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा दी। बता देवें 14 वर्षीय कबड्डी बालक व बालिका वर्ग की राजस्थान कबड्डी टीम का चयन प्रदेश भर के खिलाड़ियों का ट्रायल लेने के बाद किया गया है। दो दिवसीय ट्रायल बाबा खेतानाथ महिला विद्यापीठ परिसर में रविवार व सोमवार को आयोजित हुआ। देर रात तक फाइनल सूची में रमेश का नाम देखकर रीड़ी सहित क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर छा गई। प्रशिक्षण शिविर प्रभारी एवं शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव और वरिष्ठ उपाध्याय शारीरिक शिक्षा जले सिंह ने बताया की निदेशालय शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त प्रशिक्षकों द्वारा पूर्व प्रशिक्षण में विभिन्न जिलों से चयनित 20-20 कबड्डी के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। सोमवार को शारीरिक शिक्षा उपजिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश, बाबा खेतानाथ महिला विद्यापीठ निदेशक डा.करण सिंह यादव, प्राचार्य डा.जीतेन्द्र कुमार यादव और जिला पार्षद रामनरेश एडवोकेट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने पर ट्रायल शुरू हुआ। शारीरिक शिक्षक रविन्द्र कुमार, राजेश यादव, धर्मेन्द्र यादव ने बताया की प्रशिक्षण शिविर के लिए निदेशालय से नियुक्त बालक वर्ग में प्रशिक्षक किशनलाल जाट केकडी, मैनेजर दिनेश सनाढय राजसमंद, सह मैनेजर महादेव नागौर और बालिका वर्ग में प्रशिक्षक विजय सिंह अलवर, मैनेजर बिमला आचार्य भीलवाड़ा, सह मैनेजर देवी सिंह तंवर जैसलमेर और श्यामारानी डीडवाना-कुचामन शामिल रही। ट्रायल लेकर बालक वर्ग में बीकानेर के आतिश जाट, भोलू व रमेश जाखड, श्रीगंगानगर से रोहित व नरेश, अजय शर्मा दूदू, गुरूदेव बालोतरा, लखन धाभाई केकडी, सुनील झूंझूनू, कृष्णा रावत अजमेर, संदीप सीकर, तेजप्रताप सिंह कोटपुतली-बहरोड का सलेक्शन हुआ वहीं बालिका वर्ग में वर्षा चौधरी व अक्सरा हनुमानगढ, सोनू बाई अनुपगढ, मनीषा बीकानेर, कोमल मुडेल नागौर, हीरो कुमारी बाड़मेर, आईना चूरू, सोनाक्षी चौधरी अजमेर, कविता बालोतरा, रिदा नकवी जयपुर, दीपिका कुमावत राजसमंद, हेमलता जोधपुर का चयन किया गया है। चयनित दोनों टीमों के खिलाडियों को बुधवार से शुक्रवार तक प्रशिक्षण देकर अभ्यास करवाया जाएगा। रविवार को स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान एवं दलाधिपति के नेतृत्व में दोनों टीमें अमरावती महाराष्ट्र के लिए रवाना होगी।