






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवबंर 2024। क्षेत्र के किसानों के लिए विशेष सूचना मंडी परिसर से आई है। बुधवार को कृषि मंडी बंद रहेगी और सभी व्यापारी राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में दलहन एवं तिलहन पर लगाए गए कृषक कल्याण शुल्क एवं मंडी टैक्स नहीं घटाने का विरोध करेंगे। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने कहा कि दाल मिल महासंघ समिति के आह्वान का समर्थन करते हुए श्रीडूंगरगढ़ सहित प्रदेश की सभी मंडियों के दाल एवं तेल मिल के व्यापारी 4 दिसंबर 2024, बुधवार को नीलामी में भाग नहीं लेंगे। महासंघ के आग्रह पर उनके समर्थन में कल सभी मंडी व्यापारी सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे जिससे कृषि जिंसो की बोली नहीं होगी। व्यापारियों ने किसानों से गुरूवार को ही माल लेकर मंडी आने की अपील की है। वहीं ध्यान रहें समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद कल भी जारी रहेगी। खरीद ठेकेदार बजरंग सारस्वत ने बताया कि बुधवार को समर्थन मूल्य पर खरीद अनवरत जारी रहेगी।



