May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-12-05 at 21.21.19

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास निवासी मां एवं दो बेटों ने अपने ही परिवार में लगने वाले दादा एवं उनके दो बेटों के खिलाफ धोखे में रख कर फर्जी परित्याग करवा कर लाखों रुपए की जमीन हड़प लेने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बिग्गाबास निवासी खुर्शीदा बानो एवं उनके पुत्र आदिल एवं आसीफ ने जरीए इस्तगासा अपने परिवार में दादा एवं चाचा लगने वाले मोहम्मद यासीन एवं उनके पुत्र मोहम्मद आरिफ एवं मोहम्मद युनुस के खिलाफ आरोप लगाए गए है। परिवादियों ने पुलिस को बताया कि उनके परदादा रहमतुला की 14.50 हैक्टेयर खातेदारी भूमी जैसलसर रोही में स्थित है एवं वर्तमान में लाखों रुपए के मूल्य की है। रहमतुल्ला की मृत्यू करीब 27 वर्ष पहले हो गई थी, लेकिन जमीन कागजों में उनके नाम से ही चढ़ी हुई थी। नवम्बर 2023 में आदिल का विवाह हुआ तो पुरा परिवार एक जगह एकत्र हुआ एवं आरोपी उनके घर आए एवं सभी के एकजगह होने की बात कहते हुए जमीन को हिस्सा पांती के अनुसार सभी के अलग अलग नाम चढ़वाने की बात कह कर उनसे कागजों पर हस्ताक्षर व अंगुठा करवा लिया। कुछ दिनों बाद आरोपियों से अपने हिस्से की जमीन के कागजात मांगें तो पता चला कि आरोपियों ने उन हस्ताक्षरों व अंगुठों से फर्जी नोटेरी करवा कर उनके हिस्से की जमीन को भी अपने एवं अपने पुत्रों के पक्ष में फर्जी रूप से परित्याग करवा लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच हैडकांस्टेबल भगवानाराम करेगें।