May 21, 2026
evee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसम्बर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की पांच खास खबरें एक साथ, एक नजर में।

निशुल्क सिलाई सिखने का मौका, पहला बैच 11 दिसम्बर से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद द्वारा बृजलाल रामकिशन बाहेती परिवार के सहयोग से शुरू किए गए नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का पहला बैच आगामी 11 दिसम्बर से शुरू होगा। संस्थाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने बताया कि केन्द्र में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की महिलाओं, युवतियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। केन्द्र प्रभारी सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के अनुसार ही बैच निर्धारित किया जाएगा एवं एक बैच दो माह तक चलेगा। पहले बैच के फुल हो जाने पर भी पंजीयन जारी रहेगें एवं सूची बना कर दो महिने बाद दुसरा बैच में प्रवेश दिए जाएगें। सिलाई सिखाने के लिए महिला प्रशिक्षिका द्वारा दोपहर 1 बजे से चार बजे तक प्रतिदिन कक्षाएं लगाई जाएगी व शुरूआत में प्रशिक्षण के लिए कपड़ा भी संस्था द्वारा सहयोगियों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा। पंजीयन करवाने के लिए केन्द्र प्रभारी सत्यनारायण स्वामी से 9660815051 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

श्रीडूंगरगढ़ में बार एसोसिएशन पहली बार क्रिकेट समिति का गठन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ बार एसोशिएशन द्वारा पहली बार क्रिकेट समिति का गठन किया गया है। समिति सदस्य के रूप में एडवोकेट साजिद खान, नारायण प्रसाद जोशी, ललित कुमार मारू, असलम छींपा, राधेश्याम दर्जी, सुखदेव व्यास, जयप्रकाश मीणा, अनिल धायल, ओमप्रकाश मोहरा, पंकज पंवार, किशन स्वामी, कैलाश व्यास, गोपाल पालीवाल, हेमंतसिंह राठौड़, दिनेश सोनी व प्रवीण पालीवाल को शामिल किया गया है। समिति सदस्यों को समिति कार्यकारिणी, पदाधिकारी, नए सदस्य बनाने व क्रिकेट टीम की नियुक्ति करने के अधिकार दिए गए है। समिति वकीलों के लिए आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए टीम का सलेक्शन करने के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का संचालन करेगी।

रेलवे स्टेशन पर एक नबंर प्लेटफॉर्म का लेवल सही करने की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन रेल विभाग के लिए कमाऊ पुत होने के बावजूद यहां के लोगों को आधारभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है। वरिष्ठ नागरिक तुलसीराम चोरड़िया ने महाप्रबंधक को पत्र लिखकर रेलवे स्टेशन पर एक नबंर प्लेट फॉर्म जो 600 मीटर का बना हुआ है उसमें 400 मीटर मीडियम लेबल का बना हुआ है। ये प्लेट फॉर्म नीचा होने के कारण चढ़ने उतरने में भयंकर परेशानी होती है तथा यात्री बड़ी मुश्किल से गाड़ी में सवार हो माते है। यहां दिन रात 28 गाड़ियों का आवागमन होता है और अधिकांश गाड़ियों मात्र दो मिनट रूकती है। ऐसे में प्लेटफॉर्म नीचा होने पर आमजन बुरी तरह से परेशान है। चोरड़िया ने समाधान कर जनता को तुरंत राहत दिए जाने की मांग की।

श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शुक्रवार को आएंगे बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक शुक्रवार सायं 8 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। वे यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद राय टाक शनिवार प्रातः 11 बजे कुम्हारों का मोहल्ला, लूणकरणसर में श्रीयादे माटी कला बोर्ड द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात श्रीगंगानगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

खबर बिजनेस प्लस की-

शर्मा को मिली एमडीआरटी उपाधी, बीकानेर में हुए सम्मानित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड़ द्वारा गुरूवार को बीकानेर के जिला उद्योग संघ सभागार में एमडीआरटी अभिकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक केएन व्यास एवं विपणन प्रबंधक सुभाष सांखला सहित एलआईसी अधिकारियों ने वर्ष 2024 में एमडीआरटी सदस्यता हासिल करने वाले एलआईसी अभिकर्ताओं का अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गांव मोमासर के निवासी एवं सरदारशहर ब्रांच से जुड़े अभिकर्ता विद्याधर शर्मा को भी वर्ष 2024 में एमडीआरटी सदस्यता हासिल करने पर माल्यापर्ण कर एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। विदित रहे कि जीवन बीमा के क्षेत्र में एमडीआरटी सदस्य बनने के लिए विशिष्ट कारेबारी आयतन हासिल करना होता है एवं शर्मा द्वारा यह उपलब्धि प्राप्त करने पर सरदारशहर शाखा प्रबंधक राकेश कुमार, सहायक शाखा प्रबधंक गजेन्द्र सांखला आदि ने बधाई दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में आयोजित समारोह में किया गया गांव मोमासर के शर्मा काे सम्मानित।