






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसंबर 2024। कल मंगलवार को कस्बे के मोहिनी प्लाजा में स्थित माँ मेडिकल एंड जनरल स्टोर पर प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमित सेठिया की सेवाएं मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी। आयोजक बहादूरसिंह ने बताया कि प्रति मंगलवार क्षेत्रवासियों को माँ मेडिकल स्टोर पर डॉ अमित सेठिया की सेवाएं मिल सकेगी। कल सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हड्डी व जोड़ रोग से ग्रस्त मरीज डॉ सेठिया से परामर्श ले सकेंगे। इसमें सभी प्रकार के हड्डी रोग, हड्डी बढ़ना, गलना, हड्डी की टीबी, गठिया, रिगनबाव, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द, कंधे का दर्द, प्लास्टर, हाथों पैरों में सुनापन सहित जोड़ों की पूर्ण जांच करवाने के रोगी मिल सकते है। विजय स्वामी ने बताया कि डॉ अमित सेठिया से मिलने के लिए रोगी 9414582353 या 8302953656 पर संपर्क कर अग्रिम पंजीयन भी करवा सकते है।




