






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसंबर 2024। जाट समाज के गौरव महाराजा सूरजमल के 261 वें बलिदान दिवस पर बीकानेर के गंगाशहर में कला मंदिर शिव वैली में आदर्श जाट महासभा व जाट लॉयन्स द्वारा 25 दिसंबर 2024 को युवा जाट समिट 2024 का आयोजन किया जाएगा। समिट के दौरान युवाओं के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जाट लॉयंस के युवाओं ने आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दिया है। सोमवार को प्रचार दल के युवा श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा व पीसीसी सदस्य हरिराम बाना के कार्यालय में बैनर का विमोचन करवाया। युवाओं ने समारोह में शामिल होने की अपील करते हुए इसके प्रचार की बात कही। दल में जाट लॉयंस के लक्की चौधरी, जिलाध्यक्ष राजेश गाट, मुकेश जाखड़ सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें। गोदारा की अगुवाई में बैनर विमोचन के दौरान प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा सहित अनेक युवा कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं यूथ कांग्रेस कार्यालय में हरिराम बाना की अगुवाई में बैनर का विमोचन किया गया व युवाओं ने महाराजा सुरजमल अमर रहें के नारे लगाए।





