






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में तापमान में गिरावट से सर्दी अब तेज होने लगी है। अब खुले में बर्फ जमने लगी है। बीती रात गांव पुदंलसर से ऊपनी के बीच में स्थित एक खेत में चारे पर खुले में आज सुबह बर्फ नजर आई। पाठक सीताराम जाखड़ ने ये फोटो भेजा है। बता देवें खेतों में, खुले में रात का तापमान चार डिग्री से नीचे आ गए है। बीकानेर जिले में रात का पारा 7.4 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 13 दिसंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग ने आगामी तीन चार दिन कड़ाके की सर्दी रहने की बात कही है। बता देवें हिमाचल प्रदेश और जम्मू में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है और उत्तर की ओर से आने वाली तेज ठंडी हवाओं में ठंडक ज्यादा है। आने वाले सप्ताह में तापमान गिरने की संभावना है। ऐसे में लोगों को अब सर्दी से बचाव के इंतजाम करने पड़ रहें है। आमजन स्वेटरों से लदे नजर आने लगे है वहीं बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की हिदायत भी दी जा रही है। 13 दिसंबर को तापमान 4 डिग्री होने की संभावना है।






