






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2024। किसी ग्रामीण या कस्बे के नागरिक के हाइवे पर स्थित श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट के पास हजारों की राशि गिर गई है तो वे चिंता ना करें उन्हें अपनी राशि वापस मिल सकती है। ये रूपए गांव जैसलसर निवासी दशरथ सिंह को मिली है। सिंह ने बताया कि बुधवार को करीब 1.30 बजे वे कोर्ट से बाहर निकल रहें थे तभी उन्हें रूपए मिले जिन्हें वे लौटाना चाहते है। उन्होंने कहा कि जिसके रूपए गिरे है वे कितने हजार राशि है और नोटों की पहचान बताकर तहसील के पास वाली गली में 2 नबंर दुकान में शीशपाल चाहर से प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप 7413089400 पर संपर्क कर सकते है।




